भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें, अलावलपुर गांव में रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भगवानपुर । अलावलपुर गांव में रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता रचित अग्रवाल और शेखर सिंह ने जिलाध्यक्ष को चांदी का सिक्का भी देकर सम्मानित किया।

अलावलपुर गांव में शेखर सिंह, मुकेश और योगेंद्र चौधरी की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता डॉ मधु सिंह को रुड़की जिले की कमान सौंपी है। इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर मुकेश साध, मिंटू साध, विमल, आयुष, नीटू सिंह, मोहित बजरंगी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share