रुड़की मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा-सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है
रुड़की। रुड़की की मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरीब, किसानों और छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अनेक दिशा में कार्य किए है।






























