संदीप अरोड़ा बने सक्षम के जिलाध्यक्ष और मानसी मिश्रा जिला सचिव, आरएसएस का अनुषांगिक संगठन है सक्षम

हरिद्वार । अवधूत मंडल में आयोजित जिला अधिवेशन की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सक्षम ने श्रवणबाधित संदीप अरोड़ा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है और मानसी मिश्रा को जिला सचिव बनाया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा और मानसी मिश्रा ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही वह दिव्यांगजनों की समस्याओं का भी निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि कान से सुनने में अक्षम संदीप अरोड़ा एक प्रतिभावान और ऊर्जावान व्यक्ति है, इनकी प्रतिभा, ईमानदारी, योग्यता और समाजसेवा में सक्रियता को देखते हुए इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ललित आनंद ने कहा कि संदीप अरोड़ा और मानसी मिश्रा जानवरों की रक्षा को लेकर कार्य कर रहे है और काफी संवेदनशील है। बैठक में प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी, देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, संरक्षक विनोद शर्मा, सविता प्रकोष्ठ की प्रांत प्रमुख जयश्री भंडारी, प्रांत युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, सविता प्रकोष्ठ जिला प्रमुख सुमन पंत, लता पंत, नेहा मलिक, राजेंद्र मौर्य, शालू बेरी, संजय वर्मा, स्वतंत्र सैनी, मोहित, विमलेश गौर, प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा, प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा सूद, जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, विश्वास सक्सेना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *