नगर निगम ने साप्ताहिक बंदी पर बाजारों को किया सैनिटाइज, डेंगू की बीमारी के प्रति लोगों को घर-घर जाकर किया जागरूक
रुड़की । नगर निगम ने साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को रुड़की शहर के समस्त बाजार में टैंकरों द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव किया । जबकि डेंगू से बचाव के विषय में भी नगर निगम की टीम ने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक भी किया। जबकि इस दौरान टीम को कुछ क्षेत्रों में डेंगू का लारवा भी मिला। जिसको नगर निगम टीम ने नष्ट भी किया। बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार बंद थे जिसके चलते नगर निगम की टीम ने बीटी गंज मार्केट, सिविल लाइन मार्केट, सार्वजनिक शौचालय, रामनगर, चाव मंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सभी जगहों पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया । नगर निगम की ओर से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने रुड़की के पठानपुरा, सुनहरा, पूर्वावली, आसफनगर, कृष्णा नगर में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया । आसफनगर में डेंगू का लारवा मिलने पर नगर निगम की टीम उसको नष्ट किया। रुड़की के साकेत व चावमंडी में टाइफून द्वारा डेंगू की कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि निगम ने डेंगू की बीमारी से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पत्रक वितरित कर वार्डवासियों को अवगत कराया तथा इससे बचाव की सावधानियां बताई गई। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया कि शहर में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है,वहीं दूसरी ओर डेंगू जैसी घातक बीमारी भी पनपने का खतरा भी बना हुआ। इससे निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है। आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक होकर इस प्रकोप का मुकाबला करना होगा।उन्होंने कहा कि बचाव एवं सावधानियां ही इस बीमारी का सबसे सरल उपाय है।घरों एवं आसपास के क्षेत्र में जमा हुए पानी में डेंगू का मच्छर पैदा होता है,जिससे हमें सतर्कता बरत इस पानी को जमा नहीं होने देना है एवं साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना है तभी डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सकेगा। नगर निगम की टीम में अभिनव, शुभम, रजत, विपुल, हर्षित, अवधेश, अजय, विशाल, गौतम, राहुल, सुमित आदि मौजूद रहे।

