नगर निगम ने साप्ताहिक बंदी पर बाजारों व शहर को किया सैनिटाइज, टीम ने घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूकता भी किया
रुड़की । नगर निगम ने साप्ताहिक बंदी के चलते बुधवार को रुड़की शहर के समस्त बाजार में टैंकरों द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव किया । जबकि डेंगू से बचाव के विषय में भी नगर निगम की टीमों ने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक भी किया। बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार बंद थे जिसके चलते नगर निगम की टीम ने डेंगू अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम ओर उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज वार्ड नं 9 और 10 उत्तरी और दक्षिणी मोहनपुरा में टायफून मशीन की मदद से कीटनाशक स्प्रे कराया गया। इसके साथ ही छोटी गलियों में मोटर वाली पेटी स्प्रे मशीन से कीटनाशक छिड़काव किया गया।

