संजय कुमार शर्मा बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, बोले- आगामी विधानसभा चुनाव में लहराएगा कांग्रेस पार्टी का परचम

रुड़की । रुड़की के महावीर एनक्लेव में रहने वाले अधिवक्ता संजय कुमार शर्मा को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। उत्तराखंड विधि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी विधान सभा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता भजपा के दोहरे चरित्र को पहचान चुकी है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार को किसान विरोधी भी बताया। उन्होंने दावा किया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *