हिमालय को सुरक्षित रखना, हम सबकी जिम्मेदारी: वीके त्यागी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा ली गई
रुड़की । हिमालय दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एक में हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा आयोजित की गयी। यह प्रतिज्ञा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आयोजित की गयी। प्राचार्य वी के त्यागी, उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह के साथ सभी शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं ने हिमालय बचाने की शपथ ली | इस कार्यक्रम में करीब 45 शिक्षकों तथा 1200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ घर पर ऑनलाइन शिक्षण ले रहे छात्रों को भी गूगल मीट के माध्यम से सभी कक्षा अध्यापकों ने हिमालय बचाने की शपथ दिलायी। आज हिमालय दिवस पर सबको बधाई देते हुए प्राचार्य वी के त्यागी ने कहा कि हिमालय को सुरक्षित रखना, हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए हमें पर्यावरण को साफ स्वछ रखने के लिए अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। हमें पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सभी को प्रतिज्ञा लेकर पर्यावरण दूषित होने से बचाना चाहिए। उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि लगातार हिमालय बचाओ अभियान चल रहा है। अगर हिमालय के अस्तित्व पर संकट आता है तो यह पूरी मानव सभ्यता के लिए घातक होगा।



