धूमधाम से मनाई कवियत्री सावित्रीबाई फुले की जयंती, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा सावित्रीबाई फुले देश की क्रांति ज्योति थीं
भगवानपुर । बिन्डूखड़क गांव स्थित माता सावित्रीबाई फुले कन्या जूनियर हाई स्कूल में सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंची भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सावित्रीबाई के जीवन और संघर्ष पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की क्रांति ज्योति थीं। उन्होंने तत्कालीन रूढ़िवादी समाज में नारी शिक्षा के लिए एक जनवरी 1848 को नौ बालिकाओं को लेकर पुणे में कन्या पाठशाला की शुरुआत कर अभूतपूर्व कार्य किया। लोगों के विरोध के बावजूद वे निरंतर शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगी रहीं। विधवा विवाह, छुआछूत, अंधविश्वास के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन किया। साल 1896 में महाराष्ट्र में भीषण प्लेस फैलने पर अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा करते समय बीमारी से ग्रसित हो गईं। उनकी प्रेरणा से नारी शिक्षा को बढ़ावा मिला। इस मौके पर डाॅ अनिल सैनी, डाॅ पहल सिंह सैनी, श्रीमति अनुराधा सैनी, विपिन कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।