स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बैंक पर हंगामा, 2018 से समूह को चलाने के लिए सीसीएल का पैसा नहीं देने का हैं आरोप

रुड़की। एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रुड़की सिविल लाइन स्थित एक बैंक पर हंगामा किया। सिविल लाइंस रुड़की टाकीज के समीप हरिद्वार रोड स्थित बैंक में पहुंची 18 समूहों की महिलाओं का आरोप है कि 2018 से समूह को चलाने के लिए सीसीएल का पैसा नहीं दिया जा रहा है । इसके लिए वह लगातार कई महीने से चक्कर लगा रही हैं। आरोप है कि बैंक प्रबंधक महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। उन्होंने बताया कि कई बार कागजी कार्रवाई पूरी करने के बावजूद उनके खातों में पैसा रिलीज नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें अपने समूह चलाने में भारी परेशानियां आ रही हैं हर दिन महिलाएं अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर बैंक में पहुंचती हैं जहां उन्हें शाम तक बैठा कर वापस भेजा जा रहा है। आरोप कि इस बाबत प्रबन्धक से वार्ता की तो प्रवन्धक ने अभद्रता करते हुए उन्हें बैंक से निकलने को कहा।महिलाओं ने बैंक प्रबंधक और कर्मियों पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक बैंक से पैसा रिलीज नहीं हो जाता वह हंगामा खत्म नहीं करेंगे। वहीं हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस मौके पर सुलोचना, कल्पना, रेशमा, अंजू,रूबी, दीया, सविता, सीमा, सुमन, संगीता, रेखा, मीरा, सोंमकला, रामवती, सोमवती, रीना, मेघा रानी, बबली, चिंकी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *