श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

रुड़की । श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में स्वयंसेवियों द्वारा सात दिनों तक किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि मेयर अनीता अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंटोनमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष जयचंद गोयल भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मेयर अनीता अग्रवाल और प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल ने छात्राओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा की कुशल कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कहा कि ऐसे शिविरों से छात्राओं में आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *