शिवम सिंह बिष्ट बने आॕटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष, कहा आॕटो रिक्शा चालकों के हित के लिए किए जाएंगे कार्य

हरिद्वार । शिवम सिंह बिष्ट को कनखल आॕटो रिक्शा यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को हुए यूनियन के चुनावों में शिवम सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर यूनियन के सदस्यों ने शिवम सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। आॕटो रिक्शा महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने शिवम सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए कहा कि आॕटो रिक्शा चालकों के हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में कनखल आॕटो रिक्शा यूनियन की अहम भूमिका है। नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। यूनियन के सदस्य आॕटो चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष शिवम सिंह बिष्ट ने कहा कि यूनियन के सदस्यों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आॕटो चालकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनखल में सुविधायुक्त आॅटो स्टैण्ड की स्थापना के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कपिल विश्नोई, पार्षद शुभम मंडोला, पार्षद नितिन माना, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर, ललित बजरंगी, गोपाल, सौरभ चैहान, मनोज कुमार, विक्की, सियाराम, धर्मपाल, प्रदीप शर्मा, आकाश कुमार, भरत, किरणपाल आदि ने भी स्वागत कर बधाई दी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *