2027 में राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी: त्रिलोक त्यागी, रुड़की में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर वक्ताओं ने बल दिया
रुड़की । राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर वक्ताओं ने बल दिया। उन्होंने 2027 में उत्तराखंड में मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही और दावा किया कि जनता उन्हें तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।
नगर निगम सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा उत्तराखंड में हमने पार्टी के लिए काम कम किया है इसलिए यहां पार्टी कमजोर रही है लेकिन इस सम्मेलन के बाद अब पार्टी प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का काम करें। कहा कि 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और उसके बाद 15 नवंबर तक संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। जनता उन कार्यों को अब भी याद करती है। उन्होंने जातीय जनगणना और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का समर्थन किया। प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा सम्मेलन का उद्वेश्य है कि सदस्यता अभियान को गति दी जाए और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता म गांव गांव तक जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी,देवपाल राठी, देवेंद्र टिकोला,दीपक तोमर, कमलप्रीत अरोड़ा, विनय प्रधान प्रभारी जम्मू कश्मीर, प्रदुमन कुमार राष्ट्रीय सचिव, निरपाल चौधरी खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेंद्र पंत आदि मौजूद रहे।