गंगा के खतरे के निशान पर बहने के बाद प्रशासन सतर्क, डूब क्षेत्रों में रखी जा रही विशेष नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण

हरिद्वार । गंगा के खतरे के निशान पर बहने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। डूब क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने पर गंगा किनारे रहने वाले लोगों की शिफ्टिंग की भी तैयारी है। गंगा के जल स्तर में सुबह हुई वृद्धि की सूचना पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने भीमगोड़ा, चण्डी पुल, बैरागी कैंप आदि क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *