हरिद्वार में खतरे के निशान से पार बही गंगा, गंगा का जलस्तर 294.5 मीटर दर्ज किया गया

हरिद्वार । पहाड़ों में बारिश के बाद हरिद्वार में उफनाई गंगा ने शनिवार सुबह खतरे के निशान को पार कर लिया। गंगा का जलस्तर 294.5 मीटर दर्ज किया गया है। खतरे का निशान पार करने से पहले ही निचले इलाकों को हाईअलर्ट कर दिया गया था। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया। जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर पर निगाह बनाए हुए है। लोगों को गंगा की ओर जाने से मना किया जा रहा है। 2022 में पहली बार गंगा खतरे के निशान के पार पहुंची है, इससे पहले 2021 अक्तूबर में गंगा खतरे के निशान पर 294.50 तक पहुंची थी। मालूम हो कि 293 चेतावनी और 294 मीटर खतरे का निशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *