आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, खटीमा विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, कलेर ने तीन साल तक संभाली आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून । आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कलेर ने खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि कलेर ने तीन साल तक आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यानी अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं का कार्यकारी अध्यक्ष, अनन्त राम चौहान को गढ़वाल का कार्यकारी अध्यक्ष और प्रेम सिंह राठौर को तराई क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की घोषणा की गई है, जिसमें आप उपाध्यक्ष दीपक बाली को कंपैन कमेटी का अध्यक्ष, बसंत कुमार को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आप प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *