एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने किया पथरी थाने का निरीक्षण, पुरानी विवेचनाओं को जल्द खत्म कर मांगी रिपोर्ट
लक्सर । पथरी थाने का निरीक्षण करने आये एसएसपी ने थाने में रखे असलाह पुरानी विवेचनाएं और हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुरानी विवेचनाओं को जल्द खत्म कर रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को पथरी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी अवूदई सेंथिल कृष्ण राज एस ने थाने में साफ सफाई की तारीफ करते हुए थाने में रखे असलाह को चेक किया। इस दौरान सीओ व एसओ दीपक कठैत, चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान के साथ थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।





























