राज्य कर विभाग व्यापारियों के बारे में सोचें, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी के संबंध में व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के विषय के बारे में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी

रुड़की । राज्य कर विभाग द्वारा राज्य कर भवन रामनगर रुड़की में आयोजित बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी के संबंध में व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों के विषय में बताया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल में कारोबारियों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए विभाग को सोचना चाहिए। व्यापारियों ने कोरोना काल में योद्धा के रूप में कार्य किया। जीएसटी विभाग को व्यापारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। उत्तराखंड राज्य में अन्य राज्यों की अपेक्षा पंजीकृत व्यापारी को कंपाउंड में डेढ़ करोड़ तक की छूट मिलनी चाहिए। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर पीपी शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार, तारकेश्वर मिश्रा, अभय पांडे, ऑडिट डिप्टी कमिश्नर दीपा सिंह, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महासचिव नवीन गुलाटी महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, जिला महामंत्री आदर्श कपानिया, भरत कपूर, आकाश गोयल, राम गोपाल कंसल, गौरव मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *