रुड़की व्यापार मंडल ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर का स्वागत, प्रदेश उपाध्यक्ष बोले व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की धुरी, हमारी प्राथमिकता हमारे व्यापारी
रुड़की । प्रमोद जौहर को एक बार फिर से व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयो है। रुड़की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया और आशा जताई कि पहले की भांति वह व्यपारियों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा रुड़की के व्यापारी नेता प्रमोद जौहर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह तीन बार इसी जिम्मेदारी पर रह चुके हैं। रुड़की के व्यापारियों ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए वह सदैव तत्पर है और उनकी हर प्रकार की लड़ाई को प्रदेश से लेकर केंद्र तक लड़ने से पीछे नही हटा जाएगा। मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा की आज तक हमने साथ मिलकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी एकजुट होकर व्यापारियों को मजबूत करने का काम किया जायेगा। पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता ने कहा व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्या को प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ही मजबूती से लड़ा है और आगे भी लड़ता रहेगा। इस अवसर पर राजीव गर्ग, रमेश ओबराय, सुनील शर्मा, सौरभ गोयल, सुशील गुलाटी, सुनिल शर्मा, संजीव शर्मा ,हिमांशु, अनिल वैश्य, आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।