चोरी का सरिया बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे गए जेल
कनखल । निर्माणाधीन मकान से चोरी हुए एक कुंतल सरिया को बरामद करते हुए कनखल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि योगेश विश्नोई पुत्र हरिगोपाल निवासी शिवपुरी कालोनी का विष्णु गार्डन में मकान बन रहा है। उन्होंन सूचना दी थी कि 30 सितंबर की देर रात निर्माणाधीन मकान से एक कुंतल सरिया चोरी कर लिया गया था। जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सिंहद्वार चौक के पास सरिया चोरी के आरोपी मोहित पुत्र राकेश, रजत पुत्र अजीत, संदीप पुत्र हीराला एवं विकास पुत्र प्रभु निवासीगण शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर को पकड़ लिया। जिनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाया गया सरिया बरामद कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

