भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने सुशील पेंगोवाल, बोले- पार्टी हित के लिए दिन-रात करेंगे कार्य

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सुशील पेंगोवाल को सदस्य बनाया गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर सुशील पेंगोवाल ने प्रदेश नेतृत्व व शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हित के लिए वह दिन-रात कार्य करेंगे। भगवानपुर विधानसभा में भाजपा को और मजबूत करने के लिए वह गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं संचालित की हुई है जिसका उनको सीधा लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *