सुशील राठी को बनाया गया भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सहकारिता के क्षेत्र में है बड़ा नाम

रुड़की । सहकारिता के क्षेत्र में जाने पहचाने चेहरे सुशील राठी को भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। सुशील राठी किसान बाहुल्य क्षेत्र से आते है और कृषि एवं सहकारिता के क्षेत्र की बड़ी जानकारी रखते हैं। इसी के दृष्टिगत उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान सुशील राठी को भाजपा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, भाजपा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतवेन्द्र प्रधान, जिला महामंत्री सचिन चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाऐं व बधाई दी।

भाजपा नेता सुशील राठी ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से कार्य कर रहे हैं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का छोटे किसान लाभ उठा रहे हैं। सुशील राठी ने कहा कि समय पर किसानों के गन्ने का भुगतान किया जा रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *