मंगलौर विधानसभा पर सुशील राठी भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार, सर्व समाज में रखते हैं बड़ी पहचान, उनके मृदुभाषी व्यवहार एवं सरल स्वभाव के कायल हैं लोग

मंगलौर । भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता के दिग्गज सुशील राठी को भाजपा में शामिल कर मंगलोर विधानसभा में त्रिकोणीय समीकरण खड़ा कर दिया है, मंगलौर सीट पर भाजपा के सबसे मजबूत दावेदार सुशील राठी ही माने जा रहे हैं, सहकारिता की राजनिति से मशहूर सुशील राठी सर्व समाज में बड़ी पहचान रखते हैं, क्षेत्रवासी उनके मृदुभाषी व्यवहार और सरल स्वभाव के कायल हैं। सुशील राठी पर अगर भाजपा दांव लगाती हैं तो मंगलौर विधानसभा सीट पर हाजी और काजी की मुस्किलेँ बढ़ सकती हैं, क्योंकि राठी उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं। सुशील राठी सहकारिता के मंझे हुए खिलाड़ी हैं और वह जोड़तोड़ करने में भी माहिर हैं, पूर्व में कई चुनावों में राठी ने बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दे रखी है, सुशील राठी फिलहाल जिला सहकारी बैंक लिo हरिद्वार के निर्वाचित निदेशक समेत देश व प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं में पदाधिकारी हैं, उन्होंने अपनी भाभी रेनू रानी को भी लिब्बरेहड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर की चेयरमैन बनवाकर अपना लोहा मनवाया, सुशील राठी लगातार पिछले दो दशक से सहकारिता एवं दो वर्षों से गन्ने की सियासत से क्षेत्र में अपना सियासी वजूद बरकरार रखते हुए खुद व अपने समर्थको को कई मजबूत पदों पर जीत दिलाकर अपना रुतबा बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं, सुशील राठी की अपने जाट समाज के साथ-साथ गुर्जर एवं अन्य समाज में भी अच्छी मजबूत पकड़ है, सहकारिता एवं गन्ने के क्षेत्र में उनके काम से प्रभावित सर्व समाज के लोग सुशील राठी को मंगलौर विधानसभा से अपना विधायक देखना चाहते हैं! बहराल जो कुछ भी होगा वह तो भविष्य के गर्भ में हैं परन्तु यदि भाजपा सुशील राठी को अपना उम्मीदवार बनाती है तो बहुत अधिक संभव है कि मंगलौर विधानसभा भाजपा की झोली में चली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *