उत्तरकाशी की यमुना घाटी के राणा चट्टी में नाले के बढ़ने से कुछ घरों में मलबा आने की सूचना मिलने के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर
उत्तरकाशी । जनपद उत्तरकाशी की यमुना घाटी के राणा चट्टी में नाले के बढ़ने से कुछ घरों में मलबा आने की सूचना मिलने के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और सम्बंधित एजेंसियां सभी को जरूरी संसाधनों के साथ मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर तैनात है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जन हानि की सूचना नहीं है। उत्तरकाशी जनपद के डीएम श्री प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित एजेंसियों को स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। जनपद में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा हर्षिल ,धराली , स्यानाचट्टी और आसपास के क्षेत्रों में सभी राहत बचाव दलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

