भाजपा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है: स्वामी यतीश्वरानंद
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
मंगलौर । भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलौर क्षेत्र के गांव खेड़ा जट में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार देश एवं प्रदेश को समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है। स्वामी यतिश्वरानन्द ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच भ्रांतियां फैला रही है कि भाजपा सरकार देश का संविधान खत्म करना चाहती है।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.31_14d4b7f4.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.31_22791ea1.jpg)
उन्होंने कहा कि भाजपा तो डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर ही चल रही है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सब पर विश्वास, इस नारे को लेकर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी, राजपाल सिंह, उप प्रमुख विक्रांत राठी, दिनेश कुमार, सुधीर चौधरी, इंद्रजीत सिंह, अमित कुमार, अरुण चौधरी, प्रधान सुमित त्यागी, राममूर्ति लोहान, हर्षवर्धन राठी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)