आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है होली का पर्व, बहादराबाद बहुउद्देशीय सहकारी समिति के चेयरमैन ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा कोरोना महामारी में सावधानीपूर्वक मनाए रंगों का त्यौहार

बहादराबाद । बहादराबाद बहुउद्देशीय सहकारी समिति के चेयरमैन ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से सावधानी और इको होली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए।
सभी लोग इस दिन अपने सारे गिले, शिकवे भुला कर एक दुसरे को गले लगाते हैं। होली के रंग हम सभी को आपस में जोड़ता है और रिश्तों में प्रेम और अपनत्व के रंग भरता है। हमारी भारतीय संस्कृति का सबसे ख़ूबसूरत रंग होली के त्योहार को माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *