पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह बोले- सरकार ने ग्रामीणों को मरने के लिए छोड़ दिया
हरिद्वार । पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों को मरने के लिए छोड़ दिया है। उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक मिलने नहीं पहुंचा है। कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। यह बात उन्होंने पथरी में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। पथरी के शिवगढ़ और फूलगढ़ में हुए शराब कांड में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से कांग्रेस नेता और पूर्व प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मुलाकात कर सांत्वना दी। प्रीतम सिंह ने कहा सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उनका एक भी प्रतिनिधि गांव में पीड़ितों से मिलने नहीं आया है। सरकार को पीड़ितों से माफी मांगनी चाहिए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जल्द ही सीएम से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, जिलाध्यक्ष ग्रामीण धर्मपाल सिंह, संजय सैनी, ताहिर हसन, रोहताश सैनी भी पीड़ितों के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे।



