रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा सरकार आर्थिक सहायता करने की बजाए बढ़ा रही है दाम

हरिद्वार । पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामो में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बढ़े दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान अम्बरीष कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते पहले से देश की आर्थिक स्थिति डांवाडोल थी। कोरोना के बाद हालात और मुश्किल हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। व्यापार ठप्प है। गरीब मजदूर वर्ग बेहद कठिन स्थिति का सामना कर रहा है। ऐसे में सरकार को लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बेहद कम होने के बावजूद केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाकर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे आम लोगों पर बोझ डाल रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को बढ़ाए गए दाम तुरंत वापस लेने चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट को संभालने में नाकाम रही केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते गंभीर हुए आर्थिक हालात में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों का कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान लद्दाख में चीन के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, इसरार सलमानी, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, रवि बहादुर, सुहैल कुरैशी, पुनीत, सद्दीक गाड़ा, तहसीन, मेहरबान खान, जफर अब्बासी, अनुज सिंह, रियाज, उदयवीर सिंह चैहान, अंकित चैहान, यशवंत सैनी, वरुण बालियान, शौकीन, सुनील कुमार, सुमित भाटिया, अमित, सोनू शर्मा आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *