भगवानपुर में बदमाशों ने लाइनमैन की गोलीमारकर हत्या की, बदमाश फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

भगवानपुर । भगवानपुर में देर रात बदमाशों ने गोली मारकर लाइनमैन की हत्या कर दी। हत्या की खबर से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। लाइनमैन को बदमाशों ने गोली मारी इसके बाद वह फरार हो गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था। लव्वा निवासी बालेश 32 क्षेत्र के ऊर्जा निगम में लाइनमैन का काम करता था। गुरुवार देर रात वह काम से घर लौट रहा था। घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने लाइनमैन के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही लाइनमैन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई है। लाइनमैन की मौत की खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *