भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने हाॅकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात कर बधाई दी, कहा वंदना कटारिया से प्रेरणा लेकर बेटियां खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगी, वंदना पर सभी को नाज

हरिद्वार । टोक्यो ओलंपिक में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि वंदना कटारिया पर देश के साथ-साथ प्रदेश व हरिद्वार वासियों को नाज हैं। वंदना कटारिया ने देश की शान बढ़ाई है। उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में अब नाम रोशन करेंगी। कहा कि सरकार द्वारा खेल का क्षेत्र हो या अन्य सभी में प्रोत्साहित किया जा रहा है।
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा वंदना कटारिया ने कहा कि भले ही मेडल नहीं जीत पाईं हों, लेकिन हमने देश का दिल जीता है। आज भारत में हॉकी-हॉकी हो रही है। अब आगामी समय में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की तैयार करनी है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम से बहुत से खिलाड़ी निकलें। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल ने पूरे देश का दिल जीता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *