मेष राशि के जातक को व्यापार में मिलेगा लाभ, मिथुन राशि वाले खान-पान का रखें ध्यान, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेषः आज का दिन आप के लिए लाभदायी होगा। सामाजिक प्रसंग में बाहर जाने का संयोग बन सकता है। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है। आय की वृद्धि के साथ साथ आनंद-प्रमोद का माहौल बना रहेगा। वाहन सुख भी मिलेगा।

वृषभः व्यापार के लिहाज से आप का दिन अच्छा जाएगा। नई योजनाओं के साथ विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने के आसार हैं। हालांकि कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

मिथुनः खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकालने की जरूरत हैं वरना हताशा की स्थिति उत्पन्ना हो जाएगी। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएँगी।

कर्कः नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आनंद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतिए। वाणी उग्र न हो जाए इसपर भी ध्यान देने की जरूरत है।

सिंहः व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन रहेगा। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएंगे। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

कन्याः व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेंगी। कला के प्रति अभिरुची प्रबल रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। किसी विशेष जगह जाने के प्रयोजन बन सकते हैं।

तुलाः आज का दिन ना ज्यादा लाभकारी होगा ना ही नुकसान देने वाला। आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में आलसपन रहेगा।

वृश्चिकः घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। परिवार के छोटो में आपसी लड़ाई की संभावना है। ऐसी स्थिति में आपको संतुलन बनाए रखना है। आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा।

धनुः परिवार का माहौल अच्छा रहने से आपको संतुष्टि होगी। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। वहीं चिंताओं के निवारण के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मकरः काम को लेकर आपके सामने कई विकल्प खुले रहेंगे। और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। हालांकि गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। पूँजी-निवेश हेतु शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।

कुंभः संतान पक्ष की ओर से आज आप निश्चिंत रहेंगे। घर में मनोरंजन में समय बिताएंगे और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी।

मीनः इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी रमणीय स्थल पर जाने का योग बन रहा है। किसी चीज को लेकर मानसिक रूप से चिंतित भी रहेंगे। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहने की संभावना है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *