किसान इंटर कॉलेज मुंडलाना की प्रबन्ध समिति का चुनाव संपन्न, कनक सिंह अध्यक्ष, यश कुमार प्रबंधक निर्वाचित

रुड़की / मंगलौर । चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आज किसान इन्टर कॉलेज, मुंडलाना की प्रबन्ध समिति के चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी अमरपाल सिंह, एडवोकेट ने विद्यालय प्रांगण में की तथा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिए, चुनाव अधिकारी अमरपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर कनक सिंह, उपाध्यक्ष पद पर रामपाल, प्रबंधक पद पर यश कुमार, सहायक प्रबंधक पद पर विश्वास वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सत्यपाल सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य पद पर भीम सिंह, ब्रजपाल, भूपेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह,बंगाल सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह एवं सतपाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मास्टर जगवीर सिंह, चेयरमैन सुशील राठी अध्यापकगण सुरेंद्र सिंह, राजू वर्मा, भंवर सिंह, मुकेश कुमार, योगेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, अमर सिंह, प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह, सुधीर कुमार एडवोकेट,सर्वेश कुमार, आदेश कुमार, सुरेन्द्र राठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *