ज्वालापुर की पॉश कॉलोनी जुर्स कंट्री में मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप, देखने वालों की लग गई भीड़, वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को किया रेस्क्यू

हरिद्वार । ज्वालापुर स्थित पॉश कॉलोनी जुर्स कंट्री में मगरमच्छ आने लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। पॉश कालोनी जुर्स कंट्री के पीछे राजलोक कालोनी के नाले में एक मगरमच्छ आने से कालोनीवासियों में दहशत फैल गयी। रिहाईशी क्षेत्र में मगरमच्छ आने की सूचना कालोनी के लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया और अपने साथ ले गयी। मंगलवार की रात जुर्स कालोनी के पीछे स्थित राजलोक नाले में कहीं से एक मगरमच्छ आ गया।कालोनी के समीप मगरमच्छ आने से लोगों में दहशत फैल गयी। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा गयी। मगरमच्छ आने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *