मानकपुर आदमपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक, दर्जनों ट्यूबवैल पर चोरी, चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस

भगवानपुर । मानकपुर आदमपुर में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोरों ने पिछले 2 माह में किसानों के लगभग 70 ट्यूबवैलो से मोटर केवल, स्टार्टर, ऑपरेटर, कट आउट आदि समान चुरा लिया है। जिसकी तहरीर 2 बार पुलिस को दी जा चुकी हैं लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई। किसानों को लगभग लाखो रुपये का चूना लगा है। इकबालपुर क्षेत्र के लोग पहले ही मिल द्वारा पिछले 3 सालो का गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी झेल रहे है। आज रात ही चोरों द्वारा लगभग 20 ट्यूबवेल पर चोरी की जिसके संबंध में आज सैकड़ों किसान थानाध्यक्ष से मिलने पहुंचे जहाँ पुलिस ने कार्यवाही की बात की हैं। किसानों मे भारी रोष है किसान रफल सिंह, लीलू मुखिया, हुकम सिंह, महक सिंह, सचिन नेता, पंजाब सिंह, केहरसिंह, सुशील, महिपाल, मामचंद,शेखर पंडित, विनोद कुमार, शेषराज, पपन, गजराज, ओमवीर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *