पुलिस ने मशीन चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई मशीन बरामद
हरिद्वार । सिडकुल की एक कंपनी से महंगी मशीन चोरी करने के आरोप पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मशीन बरामद कर ली गई है। सोमवार रात सिडकुल की एक कंपनी से मशीन चोरी हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी राम केवल पुत्र राम लखन निवासी सिडकुल की शिकायत पर सोमवार दोपहर ही मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रोशनाबाद निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि चोरों ने कंपनी से स्ट्रिप मशीन चोरी कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशु कटारिया पुत्र चंद्रशेखर कटारिया, प्रवीण कटारिया पुत्र राज्जा कटारिया निवासी रोशनाबाद और आशीष लटोवाली खनखल को गिरफ्तार किया गया है।



