त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाए: पंकज गैरोला
मंगलौर । मंगलवार को कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने कस्बावासियों के साथ बैठक की। आंबेडकर जयंती, गुड फ्राइ डे, रमजान, महावीर जयंती आदि त्योहरों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। कहा कि सभी लोग त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाए। बैठक में मौजूद लोगों से ने कस्बे में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। रात्रि गश्त बढ़ाए और हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस पिकेट स्थापित किए जाने को लेकर भी कहा। सीओ मंगलौर ने आश्वासन दिया कि अवैध शराब पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा, एसएसआई रफत अली, उप निरीक्षक मनोज कठैत, मनोज गैरोला, उप निरीक्षक अंशु चौधरी, डिंपल जोशी, नंद किशोर भट्ट, नरेंद्र राठी, दर्शन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष चौ. इस्लाम, बसपा नेता डॉ. शमशाद, मोनिस काजमी, सरफराज अहमद, चौधरी रवि कुमार, सुखबीर सिंह, आदित्य शर्मा, नवल किशोर, अनीस अहमद, सत्येंद्र प्रधान, विकास कुमार, अजय कुमार, राजेश, बृजेश चंद्र और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।



