स्कूल के पास छात्राओं के साथ अभद्रता करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया, पुलिस ऐक्ट के तहत किया गया चालान

भगवानपुर । पुलिस ने स्कूल के पास छात्राओं के साथ अभद्रता करने वाले तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जिनका पुलिस ऐक्ट के तहत चालान किया गया है। मंगलवार सुबह भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शरारती युवक स्कूल के समय आने जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनका एक दुपहिया वाहन भी कब्जे में लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों का पुलिस ऐक्ट के तहत चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *