मीन, वृश्चिक और कन्‍या राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : आज विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी स्वास्थ्य को लेकर भाग-दौड़ हो सकती है। आज जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

वृष : आज यात्रा के योग हैं। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी।अजीविका के साधनों से लाभ रहेगा। राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों को आज सतर्क रहना होगा।

मिथुन : आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। धन की वृद्धि होगी। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। विवादों से बचें और नए लोगों से संबंध जोडऩे के पहले पूर्ण विचार करें।

कर्क : आज अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी के लिए नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें।

सिंह : पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है।

कन्या : भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। सोच को गलत दिशा में भटकने न दें।

तुला : आज काम जल्दी पूर्ण न होने पर भी आप न तो हिम्मत हारने वाले हैं और न ही थकने वाले। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। आज आपके साथी आपके हिसाब से काम करेंगे।

वृश्चिक : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु : नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर : आज आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गलत लोगों के संपर्क में आने से बचें।

कुंभ : आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा।आकस्मिक धनलाभ का योग है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन : कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकते हैं। मानसिक तनाव परेशान करेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *