ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन व कन्‍या राशि के जातक आज बदलते मौसम के कारण सेहत का रखें ध्‍यान, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज के दिन आपको मानसिक परेशानी बनी रहेगी। व्यवसाय कर रहे जातक अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे। आपको भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ प्रभावित रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। नौकरी में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। आज के दिन आपका व्यवसाय नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में कलह हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे। आपके संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा बचकर रहें। सीनियरों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : नौकरी में रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन उदर रोग के कारण मन परेशान रहेगा। नौकरी में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके व्यापार एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। आपको अपनों का साथ मिलेगा। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। आज मित्रों की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आपके लिए व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ होगा।धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम में कलह करने से बचें। ईगो में आकर कोई भी बात ना करें। संतान की सेहत पर ध्यान दें।आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज रुका धन मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर समय है। आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा।आप मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज नौकरी व व्यवसाय में उन्नति है। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। उच्च अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा। कल आपके दुश्मन आपका बुरा करने की बार-बार कोशिश करेंगे, अपने बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से बहस मत करें। आज के दिन आप सिरदर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। आपकी अपने बच्चों से दूरी बनी रहेगी। प्रेम में कलह हो सकती है।छात्रों के करियर में सफलता के संकेत है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *