मेष, कर्क और मीन राशि के जातकों को व्‍यापार में मिल सकती है सफलता, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष: आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आप से काफी लोग प्रभावित होंगे। कारोबार बेहतर होगा। छात्रों के करियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे।

वृष: व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे।

मिथुन : मीडिया व आईटी में जाँब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में लाभ दिख रहा है।

कर्क: व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। धन लाभ की संभावना बन रही है। जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्नति हो सकती हैं। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह: आज कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

कन्या: नौकरी में सफलता से खुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाँब में उच्चाधिकारियों से तनाव रहेगा। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी।

वृश्चिक: नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सेहत का खयाल रखें।

धनु: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। छात्रों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा।

मकर : बैंकिंग व टीचिंग जाँब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेगा। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी भी बहस या टकराव से बचें।

कुम्भ: बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ का योग बनता है। किसी उम्मीद में आकर कोई जोखिम न लें। आज अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत का खयाल रखें।

मीन: बिजनेस में सफल रहेंगे। नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज छात्र परीक्षाओं में सफल होंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *