ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला राशि वालों को आज संतान की प्रगति से प्रसन्‍नता होगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक होगा। वर्कप्लेस पर माहौल अच्छा बना रहेगा, नए लोगों से दोस्ती होगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाइफ में बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे। अपनी सूझ बूझ का पूर्ण प्रयोग करेंगे।मनोरंजन पर ज्यादा समय न लगाएं। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) :व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शेयर में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य पाएंगे। फाइनेंशियल स्टेबिलिटी आएगी और जल्द ही एक खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन जाब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका धन प्राप्त होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। गलत खान पीन से बचें। आज पैसों से जुड़ें मामलों में मन लगा रहेगा, आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मैच्योरिटी से काम लें। अपनी प्लानिंग को तुरंत एक्शन में लाएं, डिले करने से ग्रोथ स्लो हो जाएगी। आज आपको कार्य के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) :जाब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य लाभ सम्भव है। मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। किसी पुराने मामले को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज व्यवसाय के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कोई डील पक्की होगी और धन लाभ होने के भी चांसेस हैं। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन खरीदने का योग है। व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। फैमिली के साथ घूमने फिरने का प्लान बनेगा। मौज मस्ती में दिन कटेगा। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जाब में प्रोमोशन या किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं। तनाव हो सकता है, सफलता में विलंब होने के कारण मन में उदासी आ सकती है। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों के कारण आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। प्यार में मिठास बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। फैमिली में अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके हित में आएगा। कोई पुरानी समस्या सुलझने की भी संभावना है। मित्रों से संबंध अच्छे हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज धन का आगमन हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी सेहत से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पर्सनल लाइफ में आपका पर्सनेलिटी काफी प्रभावशाली रहेगी, फैमिली में बहुत अहम रोल अदा करेंगे। धन व्यय में वृद्धि होगी। आपके विनम्र स्वभाव की सराहना की जाएगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *