धनु राशि वालों को व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं, जानिए अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धन की स्थितियों में सुधार होगा। रुके हुए काम बनेंगे।

वृष : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को हानि हो सकती है।

सिंह : आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। बड़े भाई से लाभ हो सकता है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव पड़ेगा।

तुला : जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है।

वृश्चिक : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी।

कुंभ : जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

मीन : जॉब में उन्नति होगी। धन प्राप्ति के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिकता कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। मानसिक अशांति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *