ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कर्क राशि वालों को नौकरी, शिक्षा व व्यवसाय में विकास होने की है संभावना, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज जाँब में कोई नवीन पद प्राप्‍त हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृष : आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मिथुन : आज का दिन व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी।

कर्क: नौकरी ,शिक्षा व व्यवसाय में विकास होने की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : आज जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता से धन मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत।

कन्या : लव लाइफ में प्रसन्नता होगी। जाँब में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

तुला : नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज वृष राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में अति भावुकता से बचें। आय में कमी एवं खर्च की अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक : आज दाम्पत्य जीवन या लव लाइफ को खराब कर सकता है। जाँब में उन्नयन तो वहीं व्यवसाय में सफलता के योग हैं। मेष व तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु : आज मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का सानिध्य रहेगा।

मकर : जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। कर्क व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आत्मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ : आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। धन की प्राप्ति हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। रुके धन की प्राप्ति होगी।

मीन : आज व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता की संभावना है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के विस्तार पर भी खर्च बढ़ सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *