ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मकर राशि के जातक जीवनसाथी के स्वास्थ्य का रखें ध्यान, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष : आज धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कठिनाइयां भी आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन : नौकरी में प्रगति का सूचक है। छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क : राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार में असत्य वाणी से बचें। शैक्षिक कार्यों में मेहनत अधिक होगी। कठिनाइयां भी आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह : आज राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों में दिलचस्पी रहेगी।

कन्या : पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। नौकरी में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला : आईटी व मीडिया फील्ड के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन मे माधुर्यता बनी रहेगी। कारोबार में सुधार हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में उन्नयन होगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु : उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। युवा लव लाइफ में ज्यादा इमोशन मत आने दें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा।

मकर : नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में वाणी से विवाद हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन : आज व्यवसाय व नौकरी में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के साथ कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *