ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि के जातक आज अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है और अनावश्यक खर्चे की भी अधिकता रहेगी। सूझ-बूझ से काम लेना लाभदायक रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लम्बे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : नौकरी में प्रगति होगी। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा आज खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें। कठिन परिश्रम से कामयाबी मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) :आज शिक्षा व व्यवसाय में विकास होगा। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज नौकरी व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। भवन सुख का विस्‍तार होगा। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। अध्यात्म और मेडीटेशन की ओर रुझान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में लाभ होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, लेकिन आफिस में कार्यभार भी बढ़ेगा। यात्रा को स्थगित करना लाभदायक रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। थोड़ी बहुत समस्या आएगी, अंत में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के झगड़े से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वजनों से मुलाकात होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : पद परिवर्तन हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी धार्मिक प्रवास पर भी जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में कोई नवीन कार्य होगा। हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *