ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मिथुन राशि के जातक संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज जाँब में कोई नवीन पद प्राप्‍त हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष : आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : जाँब में प्रगति होगी। संतान के विवाह में कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा कष्टमय हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कर्क : आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह : आज पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। कोई पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

कन्या : आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

तुला : संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान से दुःखी हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक : आज जाँब में सफलता तो वहीं व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

धनु : आज उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा।

मकर : व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार परेशान कर सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा।

मीन : आज बहुत दिनों से चले आ रहे विवाद समाप्त हो सकता है। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। युवा अपनी लव लाइफ से खुश रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *