ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: वृष राशि वालों को आज व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के संयोग हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृष : आज व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। किसी कारोबार के लिए समझौता हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन : आज जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क : आज नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

सिंह : आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कन्या : नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे।

तुला : व्यवसाय के लिए समय फलदायक हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मकर : जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ : व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में धनलाभ होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

मीन : राजनीति में उन्नति होगी। आज आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। वाहन सुख में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *