ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: तुला व धनु राशि वालों को व्यवसाय में प्रगति होगी, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : आज रुके धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता संदिग्ध है। आज मित्र लाभ प्रदान करेगा।
मिथुन : जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। यात्रा सुखद रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए प्रगति का है। व्यवसाय सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। कारोबार का विस्तार होगा। माता-पिता से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन पर खर्च बढ़ सकते हैं। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु यथानुरूप लाभ नहीं दिखाई देगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। आर्थिक सफलता की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। यात्रा से लाभ सम्भव है।
तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।
वृश्चिक : आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में तरक्की होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। जमीन क्रय करने के संकेत हैं।
धनु : व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।
मकर : जॉब सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में परिश्रम अधिक करना होगा। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
मीन : छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार में सदव्यवहार बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धन की स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मानवता की सेवा से परम लाभ की संभावना है।




























