ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि वालों को शेयर बाजार से लाभ मिलने की है संभावना, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज जाँब में कोई नवीन उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन नए अवसर मिल सकते हैं।

वृष : आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

मिथुन : नौकरी में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : आज छात्र लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव सम्भावित है। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह : नौकरी व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। युवा लवलाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आपसी विश्वास मजबूत होगा।

कन्या : पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। प्रेम में संशय नहीं होता। पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं।

तुला : छात्र कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज अच्छा लाभ कमाने के संकेत हैं व उनकी अपने ग्राहकों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक : मेष व कर्क राशि के लोग आज आपके लिए हेल्पफुल हैं। प्रेम में असत्य से बचें। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र अपने ऊपर तनाव महसूस करेंगे, जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा।

धनु : आज जाँब के लिए अनुकूल समय हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें।

मकर : जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अविवाहित लोगों को निराशा हाथ लगेगी।

कुंभ : आज का दिन छात्रों के लिए प्रोग्रेस का है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।घुटनों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। शाम में यह समस्या बढ़ भी सकती है। व्यापार की गति बढ़ेगी।

मीन : आज वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। व्यापार में कुछ छोटे-मोटे घाटे अवश्य होंगे लेकिन बचत ज्यादा होगी। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *