भाजपा ने सभी क्षेत्रों का तेजी से विकास कराया: महेंद्र भट्ट, भाजपा के पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की। भाजपा के पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ने देश के विकास को गति दी है। भाजपा से पहले की सरकारों ने हमेशा केवल भाषणों में ही विकास को समेटे रखा, लेकिन भाजपा का यह वादा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की लहर पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, उससे साफ हो गया है कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को पूरा बहुमत मिलेगा। हरिद्वार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 के लिए जुटने आह्वान किया। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर तैयारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अन्य दलों के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *