ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मिथुन राशि वालों को आज जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाई का लोगों से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। विरोधी पक्ष पराजित होंगे। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) :व्यवसाय में प्रगति होगी। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। शाम तक कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कम होगा। कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। दिनभर बिजनेस के बारे में योजना बनाएंगे। परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में सुधार होगा और तेजी आयेगी। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की सफलता से मन को संतोष मिलेगा। नौकरी के लिए परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पहचान का दायरा बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयां होगी। बिजनेस में साझेदार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार करेंगे। आज आप प्यार में असफल रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। आय में कमी एवं खर्च की अधिक रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में सावधानी बरतें। जोखिम के कामों से दूर रहें। अच्छे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *